फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी व पेट्रोल पंप डीलरों में टकराव की आशंका

Fri, 27 Sep 2013 02:17 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की 28 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल के दौरान भी सीएनजी पंप खुले रहेंगे। ग्रीन गैस कंपनी के इस फैसले के चलते टकराव की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


कंपनी के इस फैसले पर पेट्रोल-डीजल पर वैट दर घटाने की मांग को लेकर आंदोलित पंप डीलर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है।

एसोसिएशन ने एक दिवसीय हड़ताल के दिन शनिवार को किसी भी स्थिति में पंप संचालन न करने के फैसले को दोहराया है।

एसोसिएशन का कहना है कि कंपनी चाहे तो स्वयं द्वारा संचालित शहर के दो मदर फीलिंग स्टेशनों को ही खोलकर सीएनजी सप्लाई कर सकती है। एसोसिएशन से जुड़े पंपों पर हड़ताल के दौरान सीएनजी वितरण नहीं होने देंगे।

सीएनजी आपूर्ति से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंधन ने हड़ताल के दौरान सभी सीएनजी पंपों का संचालन पर्याप्त सुरक्षा के बीच कराने के लिए जिला प्रशासन को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन


कंपनी के निदेशक कॉमर्शियल की तरफ से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंपनी ने जनहित में पेट्रोल पंप डीलर्स की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान भी शहर में सीएनजी वितरण का फैसला किया है।

इस दौरान सीएनजी वितरण को रोकने की कोशिश अथवा किसी भी तरह के विरोध इत्यादि को रोकने के लिए सभी सीएनजी पंपों पर हड़ताल के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी जाए।

कंपनी के वाणिज्य इकाई से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शहर में कंपनी स्तर से दो मदर फीलिंग स्टेशनों का संचालन होता है, जबकि पांच अन्य बूस्टर आधारित पंपों का संचालन पेट्रोल-डीजल डीलर्स के माध्यम से उनके पंप पर संचालित फीलिंग स्टेशन से होता है।

दूसरी तरफ आंदोलित पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने सीएनजी आपूर्ति कंपनी के इस फैसले को बिना मतलब टकराव की स्थिति पैदा करने वाला बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 28 को एक दिवसीय हड़ताल के दौरान अगर कंपनी ने नादरगंज व गोमती नगर स्थित सीएनजी के मदर फीलिंग स्टेशन के इतर डीलर्स एसोसिएशन से जुड़े किसी अन्य पंप पर संचालित सीएनजी पंप पर दबाव बना कर वितरण करवाया तो इसका हर संभव स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें