फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं जाएं लेसा के दफ्तर, काम नहीं होगा

Mon, 10 Feb 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बिजली बिल संशोधित कराना है या नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना है तो सोमवार को लेसा के दफ्तर न जाएं।
विज्ञापन


इन कामों का निपटारा करने वाले बिजली इंजीनियर सोमवार को काम नहीं करेंगे। इंजीनियर अपनी समस्याओं और चार महानगरों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों को सौंपे जाने के फैसले के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की लेसा इकाई के अध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि कई प्रयासों के बाद भी जूनियर इंजीनियरों एवं प्रमोटी असिस्टेंट इंजीनियर (जूनियर इंजीनियर से प्रोन्नत) की वेतन विसंगतियों का निराकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगठन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की श्रृंखला में राजधानी के जूनियर इंजीनियर एवं प्रमोटी असिस्टेंट इंजीनियर कामकाज ठप रखेंगे। इस वजह से राजस्व वसूली भी नहीं होगी।

ओटीएस शिविर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये तीन खंडीय इलाकों में सोमवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस ) के तहत पंजीकरण करने के लिये शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


यह शिविर राजभवन खंड के शाहजनफ रोड स्थित भेड़ीवाली कोठी, ठाकुरगंज खंड के झंवाईटोला एवं निवाजगंज और हुसैनगंज खंड के मॉडल हाउस में पूर्वाह्न 10 से शाम 5 बजे तक लगेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें