फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हड़ताल खत्म, आज से बांटा जाएगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोटेदारों की प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार शाम समाप्त हो गई। बुधवार से कोटेदार राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन का विधिवत वितरण करेंगे। कमीशन बढ़ाने, छह माह के बकाया कमीशन का भुगतान कराने और सिंगल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू करने की मांग के लिए ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर कोटेदार हड़ताल पर थे। इसके पूर्व उन्होंने 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके व 18 जुलाई को जवाहर भवन का घेराव कर मुख्यमंत्री व अन्य विभागीय आला अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। शासन ने इस बीच 20 जुलाई से 10 अगस्त तक खाद्यान्न वितरण के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही कोटेदार संगठन ने अपनी मांग को पूरा करने लिए 20 से 22 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल का एलान कर दिया था। हड़ताल के कारण अधिकांश स्थानों पर कोटेदारों ने खाद्यान्न का वितरण नहीं किया। इसके चलते शुरू के तीन दिन में कुल 6.70 फीसदी खाद्यान्न ही प्रदेश भर में वितरित किया जा सका। जबकि इससे पहले शुरू के तीन महीनों में 25-30 फीसदी खाद्यान्न वितरित होता रहा है।
विज्ञापन



हड़ताल के कारण मंडल के जिलों में वितरित खाद्यान्न का प्रतिशत
जिला तीन दिन का खाद्यान्न वितरण प्रतिशत

लखनऊ 3.3 प्रतिशत

लखीमपुर 15.17 प्रतिशत

उन्नाव 6.42 प्रतिशत

रायबरेली 1.36 प्रतिशत

सीतापुर 1.06 प्रतिशत

हरदोई 4,23 प्रतिशत


अपनी वाजिब मांगों को लेकर कोटेदारों की तीन दिनी हड़ताल सफल रही है। शासन अगर अब भी नहीं चेता तो जल्द ही प्रांतीय स्तर पर बैठक बुलाकर आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


- अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें