फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर के मद्देनजर आज अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, अतिरिक्त बल तैनात

Sun, 06 Dec 2020 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अयोध्या में छह दिसंबर के मौके पर रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी कार्यक्रम को करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


संत समाज व मुस्लिम धर्मगुरुओं ने दोनों समुदायों से यौम-ए-गम और शौर्य दिवस जैसे कार्यक्रम को नहीं करने की अपील की है। वहीं कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किसी भी तरीके का कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। बता दें, आज ही के दिन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा ढहा दिया गया था। इसे लेकर दोनों पक्ष इस दिन आयोजन करते रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी निगाह है। कोई किसी धार्मिक दृष्टिकोण से भ्रामक खबर फैलाने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। विवादित ढांचा गिराने के मामले के सभी आरोपी बरी हो चुके हैं। पूर्व में हिंदू संगठन आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाते थे। वहीं मुस्लिम संगठन यौम-ए-गम के रूप में मनाते थे।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को ऐहितयातन पुलिस प्रशासन ने अयोध्या प्रवेश की सीमाओं पर चेकिंग कर संदिग्धों से पूछताछ की थी। वहीं होटल, धर्मशालाओं में रुके लोगों के आईडी की भी जांच की गई थी।

डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने सोशल मीडिया पर किसी तरह का विद्वेष फैलाने वाली पोस्ट व बिना अनुमति किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

छह दिसंबर की पूर्व संध्या पर अयोध्या में  प्रवेश के मार्ग नयाघाट बंधा तिराहा, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, रामघाट चौराहा, बूथ नंबर-4, मोहबरा तिराहा समेत अन्य स्थानों पर आने जाने वालों की तलाशी ली गई। संदिग्धों की आईडी चेक की गई व जरूरत पड़ने पर उसकी तस्दीक भी की गई। 

टेढ़ी बाजार, धर्मकांटा, कटरा समेत अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, देर शाम को पुलिस द्वारा अयोध्या व आसपास स्थित होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस आदि की भी जांच की गई, इस दौरान वहां ठहरे बाहरी लोगों की आईडी भी चेक की गई। 

श्रीरामजन्मभूमि परिसर को जाने वाले मार्ग पर स्थित बैरियरों पर सुरक्षाकर्मी सतर्क रहे। शाम को अयोध्या पुलिस द्वारा आरएएफ, पीएसी व पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। सभी खुफिया एजेंसियां शहर के हर संदिग्धों पर नजर रख रही है, एंटी सेबोटाज टीम, बम व डॉग स्कवॉयड द्वारा परिसर के आसपास क्षेत्रो में सर्च अभियान चलाकर तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट व बिना अनुमति कार्यक्रम करने वालों पर नजर

डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि छह दिसंबर को लेकर अयोध्या की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या के प्रवेश वाले सभी रास्तों, सभी प्रमुख स्थान, मठ मंदिरों के आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। कहा कि सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने व भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इसके लिए आईटी सेल को सक्रिय कर दिया गया है, जो इस पर निगाह रख रही है। कहा कि हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्षों ने किसी तरह के कार्यक्रम न करने का एलान किया है। किसी तरह के आयोजन को अनुमति भी नहीं दी गई है, यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें