फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश, नकल पर रहेगी कड़ी नजर, 14 व 15 मार्च को होगी परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 11:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त तैयारी की है। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। बायोमेट्रिक जांच और आधार सत्यापन भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की 14 और 15 मार्च को होने वाली भर्ती परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त तैयारी की है। शनिवार को बोर्ड ने सभी 75 जिलों के नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से निगरानी रखने को कहा गया है। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले पूरी जांच होगी। गलत पहचान या किसी और की जगह परीक्षा देने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यर्थियों को केवल नीला या काला पेन, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा। आधार कार्ड लाना भी जरूरी होगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और आधार सत्यापन भी किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें