फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाबा के साथ खेत गई बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, नोचकर किया जख्मी; ट्रामा सेंटर रेफर

Mon, 13 Apr 2026 08:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में बाबा के साथ खेत गई बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे नोचकर जख्मी कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
stray dog/कुत्ता (Demo) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार शाम 4 बजे बाबा के साथ खेत गई तीन वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाबा व ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्तों को खदेड़ा। परिजनों ने मासूम को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। एक मार्च को इसी गांव की सात वर्षीय अंशिका को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था।
विज्ञापन


घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव की है। गांव निवासी मनीष सोनवानी ने बताया कि उनकी बेटी अनन्या, बाबा शिव नारायण सोनवानी के साथ खेत गई थी। बाबा गेहूं की कटी फसल के गट्ठर बांध रहे थे। इसी समय आवारा कुत्तों के झुंड ने अनन्या पर हमला कर दिया।

यह देखकर शिव नारायण डंडा लेकर दौड़े, लेकिन कुत्ते मासूम को नोचते रहे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है।

आवारा कुत्तों का आतंक

  • एक मार्च को सात वर्षीय अंशिका को नोचकर मार डाला।
  • पांच मार्च को भतोईया गांव में बाइक सवार सोनू को दौड़ाया। गिरकर हुआ घायल।
  • छह मार्च को गदिया खेड़ा गांव के राशिद को काटकर घायल किया।
  • 11 मार्च को तरौना गांव में बछड़े को नोचकर मार डाला। कैथूलिया गांव में दस वर्षीय हरियांश को नोचा।
  • 17 मार्च को रहीमाबाद में बाइक सवार राजू को किया घायल।
  • रहीमाबाद चौराहे पर आठ वर्षीय दाऊद को नोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें