फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्ट्राबेरी की खेती ने बदल दी अभिषेक की किस्मत

Fri, 26 Jan 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्ट्राबेरी की खेती ने शहर से सटे देदौर गांव के किसान अभिषेक कुमार पटेल की किस्मत बदल दी है। पहली बार में ही उन्होंने अच्छा उत्पादन किया। यही वजह रही कि बृहस्पतिवार को अवध शिल्पग्राम शहीद पथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने अभिषेक को सम्मानित किया।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में अभिषेक ने बताया कि उनके पास पांच बीघे खेती है। वह अभी तक मिर्च, गेहूं की खेती करते थे। पहली बार स्ट्राबेरी की खेती करने की ठानी। इसके लिए महाराष्ट्र से 12 हजार पौधे मंगवाए। एक पौधे की कीमत 14 रुपये रही। अक्तूबर 2023 में दो बीघे खेत में स्ट्राबेरी के पौधे लगाए। दो बीघे की फसल तैयार करने में करीब सवा दो लाख रुपये की लागत आई।
जनवरी माह तक उनकी लागत भी निकल आई है। साथ ही सवा दो लाख रुपये अतिरिक्त कमा लिए हैं। कहते हैं कि जिला मुख्यालय स्थित गल्ला मंडी में 200 रुपये प्रति किलो की दर से आसानी से स्ट्राबेरी बिक जाती है। वह अन्य किसानों को भी स्ट्राबेरी की खेती करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्राबेरी उत्पादन में किसान अभिषेक अव्वल हैं। स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में प्रयास किया जा रहा है।
विनोद शर्मा उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें