फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागी छूटे ना...

Sun, 16 Feb 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यह कहावत यूं ही नहीं है कि लागी आसानी से नहीं छूटती है। मामला रालोद से जुड़े एक नेता का है।
विज्ञापन


ऐसे नेता का जो कई बार विधायक और मंत्री भी रह चुके है। रालोद में थे तो चौधरी साहब के काफी करीबी भी माने जाते थे।

ताजनगरी के रहने वाले नेताजी का पिछले दिनों अपने घर से ऐसा मन उचटा कि सियासी भविष्य संवारने को पुराने घर से रुखसती लेकर भगवा चोला धारण कर लिया है।

पर, लखनऊ आते हैं तो उनकी गाड़ी का रुख स्वत: पुराने घर की तरफ हो जाता है। पहले रालोद वाले पुराने साथियों से राम-जोहार और फिर नई पार्टी की ओर रुख।

भरोसा ऐसा कि गाड़ी भी रालोद पर ही खड़ी तक देते हैं। रालोद दफ्तर में भाजपा का झंडा देख लोग चौंकते हैं।

जो नहीं जानते वह यह अटकलें भी लगाने लगते हैं कि यह रालोद और भाजपा के बीच भावी रिश्तों का प्रारंभ तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें