फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में पश्चिम से पूरब तक आंधी-बारिश, आम व गेहूं की फसल को नुकसान; जानें कब से साफ होगा मौसम

Sat, 19 Apr 2025 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में शनिवार को पश्चिम से पूरब तक आंधी और बारिश का कहर दिखा। इससे आम व गेहूं की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल व मौसम कब से साफ होगा ? 
विज्ञापन
कई जगहों पर हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच शनिवार को 30 से ज्यादा जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। बेमौसम आंधी-बारिश से खेत में खड़ी और कटी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तेज रफ्तार हवाओं से आम की बौर को भी क्षति पहुंची है।

विज्ञापन


मुरादाबाद में झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चली गई। वहीं राजधानी लखनऊ में तड़के सुबह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। 

इन जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली

विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिम से शुरू हुई बारिश का असर शनिवार को प्रदेश के पूर्वांचल में भी दिखा। बस्ती, अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी आदि जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः- केडी सिंह बाबू स्टेडियम: लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मेरठ में सर्वाधिक 62 मिमी तो वहीं सीतापुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगरा, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र में बारिश का असर कम रहा। 

पारा चढ़ने से गर्मी दोबारा सिर उठाएगी

20 अप्रैल को भी प्रदेश के तराई इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। 21 अप्रैल यानी सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ होगा। पारा चढ़ने से गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें