फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमेठी से लाकर समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा सारस लापता

Thu, 23 Mar 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। अमेठी जिले के जामो के मंडखा गांव निवासी मो. आरिफ के दोस्त सारस को मंगलवार को सलोन स्थित समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था। बुधवार को सारस लापता हो गया। सारस दोपहर बाद चार बजे तक देखा गया, लेकिन उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


मंडखा के आरिफ और सारस की दोस्ती तब चर्चा में आई थी, जब दोनों की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आरिफ व सारस की दोस्ती देखने जामो पहुंचे थे।

क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि शाम चार बजे तक सारस को पक्षी विहार में देखा गया। उसके बाद से वह गायब है। सारस को खोजने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें