रायबरेली। शहर क्षेत्र में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में एक युवक की मौत हो गई। खालीसहाट मुरइया घर निवासी वीरेंद्र कुमार मौर्य (45) राजघाट स्थित मौरंग-सीमेंट की दुकान पर काम करता था। दोपहर करीब दो बजे वह राजघाट स्थित सई नदी के पुराने पुल पर बैठा था।
इसी दौरान मधुमक्खियों ने वीरेंद्र पर हमला बोल दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने वीरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में युवक की जान गई।