फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक को रोक चालक से दिनदहाड़े चार लाख लूटे

Tue, 24 Sep 2024 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रक चालक को पीटकर चार लाख की नकदी लूट ली। एक लुटेरा ट्रक लेकर कुछ दूरी तक गया और फिर वाहन छोड़कर साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के बाघराज निवासी धर्मराज त्रिपाठी पुत्र दयानंद त्रिपाठी प्रतापगढ़ से ट्रक लेकर डलमऊ फ्लोर मील जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही गदागंज थाने से लगभग दो किमी आगे झंसवा मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक के आगे बाइक लगा दी।

चालक नीचे उतरा तो लुटेरों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक युवक बाइक और दूसरा युवक ट्रक लेकर फरार हो गए। गोविंदपुर माधव स्थित पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे सड़क किनारे ट्रक छोड़कर बाइक पर सवार होकर फरार गए। पीडि़त चालक के मुताबिक वह प्रतापगढ़ में चोकर बेचकर ट्रक लेकर लौट रहा था। ट्रक में चार लाख रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन


सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार, थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद के अलावा एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।


लुटेरों के लिए मुफीद क्षेत्र बना गदागंज
बदमाशों के लिए गदागंज थाना क्षेत्र मुफीद बनता जा रहा है। लुटेरे दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जन सुविधा केंद्र संचालक रवि चौरसिया के साथ बीते 20 अगस्त को आठ लाख की लूट हुई थी। इस घटना का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। अब लुटेरों ने चुनौती देते हुए ट्रक चालक से चार लाख की लूट की है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय पुलिसिंग व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है, जिसका फायदा लुटेरे उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें