फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना नक्शे के हो रहे निमार्ण को रोका

Sun, 04 Feb 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के घंटाघर के पास बेलीगंज स्थित बुक मार्केट के पीछे शनिवार को एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) के अवर अभियंता से सेटिंग करके शुक्रवार को आधी रात छत डाली जा रही थी। पुलिस ने निर्माण कार्य में लगे दो वाहनों को सीज कर दिया है। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शहर के बेलीगंज स्थित बुक मार्केट के पीछे अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। बुक मार्केट बेलीगंज निवासी पवन जायसवाल पुत्र रमेश चंद्र जायसवाल के निर्माण का पूर्व में आरडीए की टीम ने चालान कर दिया था। भवन के मालिक को नोटिस देकर मैप पास करवाने के निर्देश दिए गए। नोटिस के बाद भी भवन में काम जारी रखा गया।
विज्ञापन

निर्माण को वैध नहीं कराया गया। चर्चा है कि जोन के अवर अभियंता सुनील त्यागी से सेटिंग करके शुक्रवार रात करीब 12 बजे छत डालने का काम शुरू किया गया। डीएम व एसपी से शिकायत होने के बाद रात में ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम को बंद करा दिया। छत डालने के लिए मंगवाई गई मिक्चर मशीन समेत दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
शनिवार को आरडीए सचिव के आदेश पर अभियंताओं की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया। भवन को शहर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। आरडीए की सचिव पूजा मिश्रा का कहना है कि बेलीगंज में अवैध निर्माण को सील कराया गया है। अवर अभियंता सुनील त्यागी से सेटिंग के संबंध में जांच कराई जाएगी। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्य रोकवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें