फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सख्त : हर हाल में रोकें कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी

Tue, 20 Apr 2021 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को गोरखपुर, झांसी, मेरठ व वाराणसी के डीएम को फोन कर हालात की जानकारी ली और दो टूक कहा कि कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी हर हाल में रोकें। उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार व टीकाकरण की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी प्रकार कमी न हो तथा जहां वेंटिलेटर की जरूरत है वहां तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करें। अस्पतालों में दवाओं की कमी भी न होने पाए। मास्क के अनिवार्य उपयोग को सख्ती से लागू करें। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। कोविड टीकाकरण के प्रति भी लोगों को जागरूक करें। इस काम में उन्होंने विश्वविद्यालयों की मदद लेने का सुझाव दिया। कहा, हालात को संभालने के लिए अफसरों की टीम गठित करें जो कोविड नियंत्रण की व्यवस्थाओं पर नजर रखे।
विज्ञापन


सीएम को फोन कर जाना हाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जताते हुए सीएम के साथ कोरोना रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। सीएम ने उन्हें कोविड नियंत्रण के लिए हर संभव उपाय करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें