राम मंदिर निर्माण के लिए लाए गए पत्थर
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की खेप का आना जारी है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से एक पखवारे के भीतर बुधवार को दूसरी खेप में करीब सवा दो सौ टन पत्थर तीन ट्रकों में राजस्थान से रामसेवकपुरम पहुंचे।
एक ट्रक में 66.685 टन, दूसरे में 79.320 टन तथा तीसरे ट्रक में 70.195 टन पत्थर आए हैं।
मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे राजस्थान से यह पत्थर अयोध्या की रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला में पहुंचे।
यहां पत्थर तराशी का कार्य डेढ़ दशक से चल रहा है, सितंबर 1990 से ही रामनगरी में पत्थर आते रहे हैं।