फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में 'दुराचारी' बने 'जवान' फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ भर्ती की परीक्षा से लौट रहे अभ्यर्थियों ने बुंदलेखंड एक्सप्रेस ट्रेन में महिला पर छींटाकशी की। इसको लेकर सुरियावां स्टेशन पर रविवार सुबह 10 बजे लोगों ने जमकर पथराव किया।
विज्ञापन


इसमें बारह से अधिक यात्री घायल हो गए। अभ्यर्थियों के हंगामे और चेन पुलिंग के चलते बुंदेलखंड और दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से रवाना हुई।

सीआरपीएफ भर्ती की परीक्षा देने शनिवार को गए अभ्यर्थी रविवार को लौट रहे थे। इलाहाबाद से आने वाली सभी ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच, इंजन पर बैठकर जा रहे थे।

सुरियावां से सटे एक गांव का युवक अपने परिवार के साथ बुंदलेखंड डाउन ट्रेन से आ रहा था। उसके साथ की एक महिला के साथ अभ्यर्थियों ने छींटाकशी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन

गया फोन और जुट गई भीड़

युवक ने फोन से परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद सुरियावां स्टेशन पर 50 से अधिक लोग जुट गए। सुबह 10 बजे बुंदेलखंड ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने पथराव कर दिया।

इस पर अभ्यर्थियों और यात्रियों ने भी पथराव किया। इसमें बारह से अधिक लोग घायल हो गए। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी तो चेन पुलिंग कर रोक दी गई।

हंगामे के चलते ट्रेन आधे घंटे खड़ी रही। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुरियावां हरे राम की सूचना पर सुरियावां पुलिस पहुंची तो सभी भाग गए। इसके बाद दोपहर 12 बजे डाउन गोरखपुर दादर एक्सप्रेस आई तो पुलिस ने इंजन पर बैठे अभ्यर्थियों को हल्का बल प्रयोग कर उतारा।
विज्ञापन

यहां भी जवानों ने किया शर्मसार

इलाहाबाद में सीआरपीएफ की भर्ती रैली में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों ने शनिवार देर रात छपरा-वाराणसी रेल मार्ग पर सुरेमनपुर स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस में हंगामा मचाया। ट्रेन में सवार होने के लिए बोगियों में पथराव कर तोड़फोड़ की। चेन पुलिंग के कारण पवन एक्सप्रेस तीन घंटे व सेनानी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से बलिया पहुंची।

अमरनाथ एक्सप्रेस से आ रहे बीएसएफ के जवान संदीप सोलिया ने एसी कोच में एयरफोर्स कर्मचारी की बेटी से छेड़खानी कर दी। घटना शनिवार रात गोंडा और गोरखपुर स्टेशन के बीच हुई। विरोध करने पर जवान ने एयरफोर्स कर्मचारी से हाथापाई की। पीड़ित परिवार ने सूचना पर गोरखपुर स्टेशन पहुंचे आरपीएफ, जीआरपी के जवानों को मुकदमा बरौनी में दर्ज कराने की बात कहकर लौटा दिया। आरपीएफ ने घटना का विवरण डायरी में दर्ज किया

दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली 12424 राजधानी एक्सप्रेस में रविवार को तीनफौजी ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया। यात्रियों ने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माने तो कोच अटेंडेंट को सूचना दी गई। ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने पर जंक्शन पर तैनात सेना के एमसीओ ने फौजियों का आईकार्ड कब्जे में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें