फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन्मदिन की दावत में पथराव, सांप्रदायिक नारे लगाए

Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जन्मदिन की दावत में पथराव, सांप्रदायिक नारे लगाए
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर न्यू हैदराबाद शिवधाम बस्ती में रहने वाले सोनू रावत के बेटे की जन्मदिन की दावत में दबंगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान सांप्रदायिक नारे भी लगाए। पथराव में तीन भाइयों के सिर फट गए।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि आरोपी शब्बीर का पड़ोस में रहने वाले विक्की कनौजिया से विवाद चल रहा है। विक्की व उनके भाई पार्टी में आए थे। इससे चिढ़कर ही शब्बीर व उसके बेटे ने यह हरकत की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शब्बीर, शाहिद व जुनैद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
सोनू हैदराबाद में नौकरी करते हैं। रविवार रात केक कटने के बाद मेहमान खाना खा रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शब्बीर और उसका बेटा अमन छत पर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध पर आरोपी भड़क उठे और उनके घर पर ईंटें फेंकने लगे। सोनू ने बताया कि एक ईंट उन्हें लगी और उनका सिर फट गया।
विज्ञापन

इसके बाद शब्बीर, अमन, अरमान, छोटू और सलमान समेत कई लोग घर के बाहर आ गए और सांप्रदायिक नारे लगाने लगे। आरोप है कि चाकू और लाठी-डंडे से लैस आरोपियों ने हमला बोल दिया। समारोह में मौजूद लोगों को पीटा और कुर्सियां तोड़ डालीं। सोनू के भाई मोनू व विजय के भी सिर फट गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें