फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: पूर्व विधायक के बाद नगर पालिका परिषद के दो कर्मचारियों को एसटीएफ ने हिरासत में लिया

Thu, 09 Nov 2023 01:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय के बाद नगर पालिका परिषद के दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। इन सबके जरिए ही भूमि हड़पने की साजिश रचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों कीमत वाली भूमि को लेकर पूर्व विधायक पवन पांडेय के बाद अब एसटीएफ ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार कर्मचारियों को अकबरपुर कोतवाली ले जाया गया है। पकड़े गए कर्मचारियों का नाम अजय तिवारी व जयराम यादव है।

इन दोनों पर नीतू सिंह नामक महिला का नाम आननफानन परिवार रजिस्टर में दिवंगत अजय सिंह की पत्नी के नाम दर्ज करने का आरोप है।

अजय की मां चंपा देवी ने केस दर्ज करा कर कहा था कि उनके पुत्र अजय की पत्नी के तौर पर फर्जी ढंग से नीतू का नाम दर्ज करा दिया गया। इन सबके जरिए ही भूमि हड़पने की साजिश रची गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें