राम मंदिर निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। मंदिर का शुभारंभ 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी शुभ मुहूर्त में करेंगे। 161 फीट ऊंचे तीन मंजिला राममंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। अब केवल इसकी साज-सज्जा की जा रही है, जिसका काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
वहीं प्रथम तल के स्तंभ भी 15 फीट ऊंचाई तक बन चुके हैं। 19 फीट ऊंचे स्तंभ लगाए जाने हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि दिसंबर तक प्रथम तल की छत भी पड़ जाएगी। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सड़कों का काम, पानी का प्लांट, स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
योजना-प्रगति
भूतल- 95 फीसदी
प्रथम तल- 50 फीसदी
यात्री सुविधा केंद्र- 70 फीसदी
सड़कों का निर्माण- 80 फीसदी
परकोटा निर्माण-60 फीसदी
राम जन्मभूमि पथ-90 फीसदी
बिजली उपकेंद्र- 80 फीसदी
कुबेर टीला सुंदरीकरण-50 फीसदी
सीता कूप सुंदरीकरण-80 फीसदी