आशियाना में एसटीएफ ने पकडी अस्लहा फैक्ट्री आरोपी हरप्रीत व गुड्डू
लखनऊ। एसटीएफ ने लखनऊ के आशियाना इलाके में तमंचे बनाने के धंधे का पर्दाफाश कर दो आरोपियों कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह और शाहजहांपुर निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह तमंचे बरामद हुए।
एसटीएफ को सूचना मिली कि शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन के बाहर दो असलहा तस्कर असलहों को बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। एसटीएफ की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे आशियाना स्थित प्रीत इंजीनियरिंग वर्क्स में बनाते है। एसटीएफ ने दोनों को साथ लाकर यहां छापा मारा तो असलहा बनाने के उपकरण व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि वे असलहा 4 से 5 हजार रुपये में बेचते थे।