फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने 19 अवैध पिस्तौल के साथ तीन असलहा सौदगरो को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2020 11:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बदमाशों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार व मध्य प्रदेश से अवैध असलहे लाकर लखनऊ व आसपास के जिलों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश एसटीएफ की टीम ने किया। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा। उनके पास से 19 पिस्तौल व 38 मैगजीन बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यह असलहे पंचायत चुनाव में दबंगई दिखाने केप्रयोग में लाए जाने वाले हैं।
विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ  विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार को पुलिस टीम ने विभूतिखंड इलाके में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये बदमाशों में अयोध्या गोसाईंगंज निवासी जनार्दन वर्मा उर्फ  जेडी, गौरी शंकर पांडेय और अंबेडकरनगर निवासी प्रवीण कुमार शामिल हैं। एएसपी विशाल विक्रम के मुताबिक मऊ के मधुबन थानाक्षेत्र में 30 जुलाई को एटीएफ  ने मुठभेड़ के पास चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान एटीएफ  पर फायरिंग करने वालों में जनार्दन वर्मा भी शामिल था। जो मौके से अपने साथी के साथ फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने जनार्दन पर  25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

एएसपी के मुताबिक जब जनार्दन के बारे में पड़ताल शुरू की गई तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आये। इसमें असलहा तस्करी गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने अपनी पड़ताल इस दिशा में शुरू की। मंगलवार को इनामी बदमाश अपने साथियों के साथ विभूतिखंड थानाक्षेत्र के पालीटेक्निक चौराहे केपास बासमंडी में आया था। इसी की जानकारी होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने 19  अवैध पिस्टल, 38 मैगजीन, 1  बैरल, 2280रुपये नकदी,  तीन अदद आधार कार्ड, एक अदद डीएल, एक  पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड और दो मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडवा में होता अवैध असलहों का कारोबार

पुलिस के मुताबिक  मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़े पैमाने पर अवैध असलहों का कारोबार होता है। जनार्दन ने एसटीएफ को बताया कि बरामद हुई 19 पिस्तौल वह खंडवा से लेकर लखनऊ आया था। वहीं इसके अलावा बिहार के मुंगेर से यह गिरोह असलहा लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आपूर्ति करता है। इन असलहों के अवैध कारोबार में कई और लोगों केजुड़े होने की आशंका है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। एएसपी के मुताबिक जेडी के खिलाफ अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती और मऊ में 17 मुकदमा दर्ज है।

पंचायत चुनाव में प्रयोग होने वाले थे असलहे
एएसपी के मुताबिक पकड़े गये बदमाशों ने कुबूल किया है कि इन असलहों की आपूर्ति अंबेडकरनगर व अयोध्या में की जानी थी। जनार्दन ने पूछताछ में बताया कि पंचायत चुनाव में वर्चस्व कायम करने केलिए इन असलहों का प्रयोग किया जाना था। एएसपी एसटीएफ के मुताबिक टीम अब इन असलहों के खरीदारों केबारे में जानकारी जुटा रही है। खरीदारों की जानकारी होने के बाद उनके खिलाफ भी कर्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें