एसटीएफ, यूपी द्वारा जनपद अयोध्या से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के सरगना सहित तीन लोगों को 1135 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाजार में इसक कीमत 4.50 करोड़ बताई जा रही है
एसटीएफ को जानकारी हुई थी कि पूर्वी यूपी के विभिन्न जनपदों में उड़ीसा से मादक पदार्थों को लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को वाहन के सात गिरफ्तार कर लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर टीम को उसमें बोरियों में भरा अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। एसटीएफ की टीम गिरफ्तारी के बाद लोगों से पूछताछ में जुटी है।