फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF ने 240 पेटी अवैध शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एसटीएफ ने 240 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को  लखनऊ के सरोजनीनगर से गिरफ्तार किया है। ये लोग हरियाणा से शराब लाकर यूपी में बेचते थे। एसटीएफ ने सरगना अजय साहू उसके साथी धीरेंद्र कुमार पाल और गोपी चंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शनिवार को एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अजय साहू पिछले कई वर्षों से अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। वह सरोजनीनगर थाने से पूर्व में भी जेल जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पानीपत हरियाणा से अजय साहू ने शराब मंगाई थी। हरियाणा से अमितोष गुप्ता ने शराब लोड की थी जो सरोजनीनगर की नई बस्ती गड़ौरा स्थित एक मकान के गोदाम में रखी हुई थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि 240 पेटी शराब मौके से बरामद की गई है। बरामद की गई शराब की कीमत 11.50  लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि अजय साहू अवैध शराब की तस्करी गिरोह का सरगना है, धीरेंद्र उसका साथी है और गोपीचंद्र जायसवाल शराब का फुटकर व्यापारी है।

तस्कर अजय साहू ने बताया कि हरियाणा में यूपी के मुकाबले शराब सस्ती मिलती है, इसलिए यहां लाकर बेचने में मुनाफा अधिक होता है। एसटीएफ ने तीनों को सरोजनीनगर थाने में दाखिल किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें