फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार, एसटीएफ ने मड़ियांव इलाके से दबोचा

Thu, 28 Aug 2025 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एसटीएफ ने मड़ियांव इलाके से एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 39 डेबिट कार्ड, दो मोबाइल व नगदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
ATM (Demo) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करके और लोगों को बहकाकर उनके डेबिट कार्ड से रुपये निकालने वाले तीन शातिर जालसाजों को एसटीएफ ने बुधवार को मड़ियांव इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 39 डेबिट कार्ड, दो मोबाइल फोन और 6510 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ अमित कुमार नागर ने बताया कि लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि जालसाज एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ करके ठगी कर रहे हैं। इतना ही नहीं गैंग के लोग सीधे-साधे व्यक्तियों को अपनी बातों में उलझाकर उनके डेबिट कार्ड हासिल करके खाते से रुपये निकाल लेते हैं। 

इन शिकायतों पर काम करते हुए यूपी एसटीएफ की टीम ने मड़ियांव के आईआईएम रोड इलाके से तीन जालसाजों को पकड़ा है। इसमें प्रतापगढ़ के लीलाापुर शकुहाबाद निवासी परवेज खान, नागरापुर तिलोरी निवासी साहिल और प्रयागराज के देल्हूपुर चंघईपुर निवासी मुक्तदीर शामिल हैं। 

इस तरह वारदात को देते थे अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुंबई, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर व अन्य राज्यों में एटीएम मशीन की कैश ट्रे में लोहे की स्ट्रिप लगा देते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति रुपये निकालने के लिए आता है, तो रुपये कैश ट्रे में फंस जाते हैं। 

विज्ञापन


रुपये निकालने वाले व्यक्ति को लगता है कि रुपये मशीन से नहीं निकले। इसके बाद वह वहां से चला जाता है। इसके बाद आसपास मौजूद आरोपी कैश ट्रे में अंगुली डालकर पैसे निकाल लेते है। इसके अलावा आरोपी सीधे-साधे लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनका डेबिट कार्ड हासिल करके खाते से भी रुपये निकाल लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें