बीते दिनों लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर चल रही तेल की घटतौली के बाद पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सामने आईं।
इस सिलसिले में ताबड़तोड़ छापे मारकर चिपों की तलाश की जा रही है। इसी कार्रवाई की तहत एसटीएफ ने अजय चौरसिया नाम के शख्स को गिरफ्त में लिया है। अजय बड़े पैमाने पर प्रदेश के कई शहरों में चिप सप्लाई करने का काम करता था।
उसका नाम मुजफ्फरनगर में पकड़े गए जौहर अब्बास से पूछताछ में भी सामने आया था।
अजय के पास से चार चिप, डिस्पेंसिंग यूनिट सहित कई चीजें बरामद हुई हैं।