फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एफसीआई का टेंडर दिलाने के नाम पर चार करोड़ ठगे, एसटीएफ ने जालसाज को किया गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एफसीआई का टेंडर दिलाने के नाम पर चार करोड़ की ठगी करने वाले को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। टीम ने इसे गोमतीनगर इलाके से दबोचा है। साथ ही इसके गैंग के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने 140 करोड़ रुपये का टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी की थी। 
विज्ञापन
जालसाज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) में टेंडर दिलाने के नाम पर चार करोड़ रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान नजाहिर हुसैन उर्फ अरविंद चौहान उर्फ सागर खंडेलवाल के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इसे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पुलिस मार्डन स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, 1500 रुपये, फर्जी आधार कार्ड, एफसीआई का फर्जी पहचान पत्र, फर्जी बैंक ड्राफ्ट, पैन कार्ड और टेंडर से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि गोमतीनगर के विरामखंड निवासी सैयद रफत मुईन पुत्र सैयद मुइनुद्दीन ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि एफसीआई में 140 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर अरविंद चौहान उर्फ सागर खंडेलवाल, अभिषेक ठाकुर, विशाल गर्ग, अभिषेक जैन व प्रकाश ने चार करोड़ की ठगी की है। 

यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: यूपी के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, 12 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई में चावल, ज्वार मक्का आदि उठान का टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना नजाहिर हुसैन किसी से मिलने के लिए पुलिस मार्डन स्कूल विनीतखंड आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम वहां पहुंची और घेराबंदी करते हुए आरोपी नजाहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने दो फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे हैं

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम नजाहिर हुसैन है। वह मूल रूप से बरेली के नवाबगंज अभयराजपुर इलाके का रहने वाला है। उसने इंटर तक की पढ़ाई की है। इसके बाद आरोपी गैंग बनाकर खुद को एफसीआई का अधिकारी अरविंद चौहान उर्फ सागर खंडेलवाल बताकर टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करता है। आरोपी ने अरविंद चौहान निवासी विक्टोरिया स्ट्रीट नक्खास चौक और सागर खंडेलवाल निवासी आरजेडबी 144, गली नं 7, गुरुद्वारा रोड महावीर एंक्लेव भाग-1, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नाम से दो फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें