फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोरोना संक्रमण के दौरान दी गई स्टेरॉयड से खराब हो रहे जोड़

विज्ञापन
 स्टेरॉयड से खराब हो रहे जोड़।
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना महामारी के बाद लोगों के जोड़ खराब होने के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। ऐसा कोरोना संक्रमण के दौरान इलाज के लिए दी गई स्टेरॉयड की वजह से हो रहा है। भारतीय आर्थोप्लास्टी एसोसिएशन की तरफ से आयोजित आईएएकॉन-2025 में यह जानकारी आयोजन सचिव डॉ. संदीप कपूर ने दी।
विज्ञापन

कानपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कॉन्फ्रेंस में डॉ. संदीप कपूर ने बताया कि अस्पतालों में जोड़ की समस्या लेकर आने वाले 12 फीसदी मरीजों में कोरोना संक्रमण और स्टेरॉयड का इतिहास पाया गया। कई मरीजों ने अपने आप भी स्टेरॉयड का सेवन किया। इसका असर हड्डी और कूल्हे के जोड़ पर पड़ा। चिकित्सा विज्ञान में इसे एवस्कुलर नेक्रोसिस कहते हैं। इसमें कई बाद कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि अत्यधिक शराब का सेवन भी समय के साथ कूल्हे के जोड़ को नुकसान पहुंचा सकता है। चेन्नई के डॉ. विजय बोस ने कहा कि कूल्हे की हड्डी में खून की आपूर्ति बाधित होने पर ऊतक प्रभावित होते हैं। गठिया और आखिर में जोड़ का टूटना भी इसकी वजह से होता है। सम्मेलन में डॉ. एसकेएस मार्या, डॉ. विजय बोस, डॉ. संजीव जैन और डॉ. नील पी. सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें