फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सौतेले पिता ने चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

Wed, 03 Apr 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में रहने वाली युवती से चाकू की नोक पर सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। पीजीआई थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने शनिवार को डीसीपी पूर्वी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर सोमवार को केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक, मां घरों में काम करती हैं। 21 मार्च को मां काम पर चली गई। घर पर वह अकेली थी। इस बीच सौतेले पिता ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने मां को कॉल कर आपबीती बताई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग निकला।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत उन्होंने पीजीआई पुलिस से की, पर मामला सिफर रहा। आरोप है कि सौतेले पिता पहले भी कई बार दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च को युवती ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर शिकायत की। इसके बाद सोमवार को सौतेले पिता के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें