फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई में प्रदेश का पहला हृदय प्रत्यारोपण

विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान में प्रदेश का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया गया। दिल्ली के डोनर का दिल सीतापुर निवासी को प्रत्यारोपित किया गया। एयर एंबुलेंस से लखनऊ लाया गया दिल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संस्थान तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान में हृदय प्रत्यारोपण की तैयारी पहले ही की जा चुकी थी। डोनर न मिलने से अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी। दिल्ली निवासी व्यक्ति के ब्रेनडेड होने पर परिवार ने उसके अंगदान का फैसला लिया। उसका लिवर, गुर्दे दिल्ली में ही प्रत्यारोपित किए गए।

पांच घंटे तक चला ऑपरेशन
निदेशक ने बताया कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में दिल दान में मिलने की सूचना शनिवार को मिली थी। इसके बाद देखा गया कि किस मरीज में इसे प्रत्यारोपित किया जा सकता है। डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी नामक हृदय की मांसपेशियों की बीमारी से पीड़ित सीतापुर निवासी मरीज इसके लिए उपयुक्त पाया गया। फिर प्राइवेट एयर एंबुलेंस से दिल लखनऊ लाया गया। एयरपोर्ट से संस्थान की दूरी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तय की गई। रविवार सुबह नौ बजे प्रत्यारोपण शुरू किया गया। करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद प्रत्यारोपण पूरा हुआ। मरीज की हालत सामान्य है।
विज्ञापन




कई विभागों का रहा योगदान

निदेशक ने बताया कि इस प्रक्रिया ने कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, एनेस्थीसिया विभाग, राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन और दिल्ली के आरएमएल अस्पताल की टीमें शामिल थीं। आरएमएल अस्पताल ने दिल्ली से अंग के सुचारू स्थानांतरण में अहम भूमिका निभाई।



राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्थान को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि यह सफलता हृदय प्रत्यारोपण कार्यक्रम का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे सभी की उन्नत उपचार तक पहुंच बढ़ेगी और राज्य भर में रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सीएम ने इसे राज्य की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसर बताया। ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्थान प्रत्यारोपण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाएगा।



प्रत्यारोपण करने वाली टीम के सदस्य

सीवीटीएस: प्रो. एसके अग्रवाल, प्रो. शांतनु पांडे, प्रो. मिलिंद होते, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. मुंशी, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. अरीब, डॉ. अवनींद्र, डॉ. सौरभ, डॉ. विवेक, डॉ. हर्ष।



कार्डियोलॉजी: प्रो. आदित्य कपूर, प्रो. रूपाली खन्ना, प्रो. सत्येन्द्र तिवारी, डॉ. अंकित साहू।



एनेस्थीसिया: प्रो. पुनीत गोयल, डॉ. अमित रस्तोगी, डॉ. पल्लव सिंह, डॉ. नितिन त्रिवेदी, डॉ. आनंदिता कश्यप, डॉ. मलिका धवल, डॉ. श्रद्धा गंगेले, प्रो. संजय धीरज, प्रो. देवेंद्र गुप्ता।
विज्ञापन




परफ्यूजनिस्ट: राजकुमार यादव, संदीप कुमार।



नर्सिंग स्टाफ: कलावती पाल, अरविंद, श्वेता, प्रेमलता, नमन, कुलदीप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें