फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवारा पशुओं के खिलाफ चला अभियान, 48 पशु पकड़े गए

विज्ञापन
छुट्टा पशु।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने सोमवार को शहर में आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 48 पशुओं को पकड़कर कान्हा गोशाला भेजा गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर बुद्धेश्वर चौराहा, अंसल गोल्फ सिटी, इंदिरानगर, तकरोही, सर्वोदय नगर, आदिल नगर, कल्याणपुर, नाका हिंडोला, सरोजनीनगर और विकासनगर में पशु पकड़े गए। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा कि अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें। यदि कोई पशु सड़क पर घूमता पाया गया, तो उसे पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा। जुर्माना जमा करने के बाद ही पशु को छोड़ा जाएगा।

छुट्टा पशु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें