फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज

Thu, 08 Jan 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बुधवार को
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बुधवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का एलान किया। कहा कि गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में होने वाली बैठक में प्रदेशभर से व्यापारी जुटेंगे। व्यापारी हित के महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल, संगठन मंत्री जावेद बेग, पुरुषोत्तम मारोदिया,अश्वन वर्मा और अनुज गौतम ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक ढांचे की मजबूती और विभिन्न व्यापारी समस्याओं पर विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाजारों में साफ सफाई, ऑनलाइन मार्केट से मुकाबला, राष्ट्रीय युवा दिवस, भारतीय नववर्ष, जलकर, सैंपलिंग, सर्वे, छापे और व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अहम फैसले लिए जाएंगे। संगठन से युवाओं का जुड़ाव बढ़ाने के लिए विधानसभावार इकाइयों का तत्काल गठन करने और पुराने व्यापारी प्रतिनिधियों को फिर से सक्रिय किया जाएगा। बैठक में स्वदेशी संकल्प यात्रा की योजना तैयार कर पूरे प्रदेश में भ्रमण की तैयारी की जाएगी।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बुधवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें