फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइकिल यात्रा पर निकलेंगे राज्य विवि के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ग्रामीण विकास व जागरूकता पर भी फोकस करेंगे। राजभवन की पहल पर राज्य विश्वविद्यालयों के छात्र अपने क्षेत्र में साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। ये गोद लिए गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे। छात्र रात में गांव में रुकेंगे भी।



राजभवन की ओर से राज्य विश्वविद्यालयों व संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि छात्र सामूहिक रूप से साइकिल यात्रा करेंगे। यात्रा करीब 150 किमी की दूरी पूरी करेगी। यात्रा के आने-जाने का रूट अलग-अलग होगा। एनसीसी व एनएसएस के छात्र यात्रा का नेतृत्व करेंगे। जिस गोद लिए गांव में छात्र जाएंगे, वहां प्रधानों से समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेटीयू व लविवि ने विश्वविद्यालय स्तर पर यह कार्यक्रम बनाना है। एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि कॉलेजों को यात्रा के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर भी जल्द इसकी तिथि तय की जाएगी। छात्र गोद लिए गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। वहां रात्रि निवास करने के बाद अगले दिन छात्र दूसरे गांव जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें