फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य स्तरीय जूडो महाकुंभ शुरू, 150 जूडोकाओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में बृहस्पतिवार से राज्य स्तरीय जूडो महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन आधुनिक जूडो तकनीकों और राज्य स्तरीय रेफरी के लिए विश्व जूडो रेफरी मुनव्वर अंजार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। दो दिवसीय यह शिविर शुक्रवार तक चलेगा, जिसके बाद खिलाड़ियों की बेल्ट परीक्षा होगी। महाकुंभ में प्रदेशभर से करीब 150 सामान्य, दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित जूडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें मिनी सब-जूनियर से सीनियर वर्ग तक के सात से 28 वर्ष आयु के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतिभागियों में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। यूपी जूडो एसोसिएशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयशा मुनव्वर ने बताया कि 16 जुलाई को सब-जूनियर बालक और बालिका वर्ग की टीमों का पंजीकरण होगा। इसके बाद 17 जुलाई तक विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ी अपनी तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें