फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी की मानसी सिंह बनीं नेशनल चैंपियन

विज्ञापन
मानसी सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्टार शटलर मानसी सिंह ने केरल के कोचीन में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल का खिताब जीता। सात से 14 जुलाई तक आयोजित हुई इस रैंकिंग प्रतियोगिता में मानसी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तकनीक, आक्रामक खेल और मजबूत मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया। मानसी ने महिला एकल फाइनल में गुजरात की श्रेया लेले को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 15-13, 14-16, 16-14 से हराया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें मानसी ने पहला गेम जीतने के बाद दूसरा गेम गंवा दिया और फिर निर्णायक तीसरे गेम में संयम दिखाते हुए बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से उत्तर प्रदेश बैडमिंटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उनकी सफलता पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें