फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश सबसे खराब दौर से गुजर रहा: अखिलेश यादव

Wed, 04 Dec 2019 12:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर सड़क से लेकर संसद तक गुस्सा देखा जा सकता है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में रेप से संबंधित कई घटनाएं सामने आई और इसी बात पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्याओं की खबरें आ रही हैं वे दिल दहलानेवाली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे खराब दौर है, घोर निंदनीय है।

इससे पहले प्रियंका गांधी भी प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधा और उन्नाव कांड को लेकर कई सवाल किए।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए। 80 दिन बीत चुके हैं। अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें