फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए नीति आयोग से मांगा सहयोग

Tue, 01 Oct 2019 03:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने आगरा और कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना के लिए नीति आयोग से आर्थिक सहयोग मांगा है। इसके लिए प्रदेश के एमएमएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन


एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि नगरीय ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आगरा और कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना प्रस्तावित है। इसकी फंडिंग के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष से सहयोग मांगा गया है। उपाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय करने का आश्वासन दिया है। 

यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक के साथ प्रदेश में साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये के निवेश पर भी बात हुई है। इस दौरान एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें