फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों को मिलेंगे इतने रुपए बोनस : सीएम योगी ने की तारीफ, बोले-विकास के लिए इनकी भूमिका महत्वपूर्ण

Tue, 14 Oct 2025 02:50 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को तोहफा दिया। बोनस देने का फैसला लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को तोहफा दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का फैसला लिया। कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा की तारीफ की। उन्होंने कहा, प्रदेश के विकास के लिए सरकारी कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया। जिसके अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 का लाभ मिलेगा। 

इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ आएगा। पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। ताकि, सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
राज्य सरकार की ओर से अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं, जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600- 1,51,100) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन 4,800 तक)। 

इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें