फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिजली दरों में कमी की याचिका पर पावर कॉर्पोरेशन से रिपोर्ट तलब, शुरू होगी सुनवाई

Tue, 13 Sep 2022 09:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के निकल रहे 25,133 करोड़ के एवज में दरों में कमी के लिए याचिका दाखिल की गई है। आयोग ने परिषद की दलीलें मानीं तो दरों में सात प्रतिशत की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं की निकल रही देनदारी के एवज में बिजली दरों में कमी की याचिका पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की ओर से बिजली दरों में कमी के लिए दाखिल पुनर्विचार याचिका पर पावर कॉर्पोरेशन से 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


आयोग अगर उपभोक्ता परिषद की दलीलों को मान लेता है तो अगले छह साल तक हर साल प्रदेश में बिजली दरों में सात प्रतिशत की कमी हो सकती है। आयोग पावर कॉर्पोरेशन का जवाब मिलने के बाद इस मामले पर औपचारिक रूप से सुनवाई शुरू करेगा।

उपभोक्ता परिषद की पुनर्विचार याचिका में कहा गया है कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 2019-20 तक 22,045 करोड़ सरप्लस निकल रहा है। 2020-21 के ट्रू-अप में भी 3088 करोड़ रुपये निकला है। इस तरह बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं की 25,133 करोड़ रुपये की देनदारी निकल रही है। उपभोक्ताओं को दरों में कमी के रूप में इसका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सोमवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह से मिलकर इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी। नियामक आयोग के अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) से उपभोक्ता परिषद की याचिका पर 2 सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद आयोग विधिवत सुनवाई शुरू करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें