फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने की खुदाई में यूपी खोज रहा कुछ और

Wed, 23 Oct 2013 02:16 PM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डौडिया खेड़ा में सपनों के खजाने की खोज में केंद्र सरकार के साथ अब यूपी सरकार भी शामिल हो गई है। यहां खजाना नहीं, कुछ और खोजा जा रहा है।
विज्ञापन


यह खोज चल रही है राजधानी लखनऊ स्थित राज्य अभिलेखागार में। यहां राजा राव राम बख्श सिंह के महल और उनके राज से जुड़े तमाम रिकॉर्ड और अभिलेख की ढुढ़वाई चल रही है।

चिड़ियाघर में स्थित राज्य अभिलेखागार की निदेशक रुबीना बेग के मुताबिक, 'हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि क्या वाकई राजा राव राम बख्श सिंह ने डौडिया खेड़ा के महल में कोई खजाना छिपाया था।'
विज्ञापन


पढ़िए: डौडिया खेड़ा में ह्वेनसांग की बलि देने वाले थे ठग

कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि पिछले दिनों केंद्र और राज्य सरकार की फजीहत होने के बाद इस खुदाई को वैज्ञानिक तर्कों और तथ्यों की कसौटी पर सही साबित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि राज्य अभिलेखागार में पिछले करीब 100 साल के अभिलेख मौजूद हैं। हालांकि, अभिलेखागार की निदेशक रुबीना खुलकर कुछ बताने से इनकार कर रही हैं लेकिन माना जा रहा है कि आगरा स्थित राज्य के पुराने अभिलेखागार से भी जानकारी जुटाने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ स्थित अभिलेखागार में 50 साल से ज्यादा पुराने दस्तावेज नहीं हैं। 50 साल से पुराने दस्तावेज आगरा के अभिलेखागार में ही मिल सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें दो राय नहीं कि अगर राजा राव राम बख्श सिंह से जुड़े दस्तावेज यूपी के इस विभाग के हाथ लग जाते हैं, तो यह न सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि होगी बल्कि इससे आगे की खुदाई में भी काफी मदद मिलेगी।

यूपी और राजधानी की तमाम खबरों का पता है ये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें