फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद लॉन्च होगी राज्य बाल संरक्षण आयोग की वेबसाइट, समस्याओं का होगा निराकरण

Sat, 06 Apr 2019 08:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बच्चों से जुड़ी समस्याओं पर कार्रवाई को अब कहीं से और कभी भी राज्य बाल संरक्षण आयोग को जानकारी दी जा सकेगी। इसके लिए आयोग वेबसाइट बनवा रहा है। आम चुनाव के बाद यह वेबसाइट लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन


इस सुविधा की लोगों तक खासकर ग्रामीण इलाकों में विशेष प्रचार-प्रसार करने की योजना है। जिससे उन्हें पता चल सके कि बच्चे की समस्याओं के निराकरण के लिए किस तरह और कहां सूचना देनी है।

वर्तमान में आयोग को डाक, व्यक्तिगत रूप से दरख्वास्त या ई-मेल के जरिए जानकारी देने की व्यवस्था थी। ऐसे में संबंधित प्रकरणों की जांच देरी से शुरू हो पाती थी और कार्यवाही में काफी समय लगता था। 
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता के मुताबिक इस समस्या को खत्म करने के लिए वेबसाइट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, राज्य बाल संरक्षण आयोग की वेबसाइट राष्ट्रीय आयोग और जुवेनाइल एक्ट से संबंधित अन्य केंद्रीय व राज्य स्तरीय संस्थानों से जुड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें