फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज को बुलाई गई यूपी कैबिनेट की बैठक स्थगित

Tue, 29 Oct 2019 11:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम के बाद भैया दूज को कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। इसमें कई नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी।
विज्ञापन


योगी ने 10 सितंबर को मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। उस बैठक में भीड़ हिंसा व एसिड अटैक जैसे मामलों में मुआवजे का 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल अंतरिम सहायता के तौर पर देने व धान खरीद नीति सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए थे। 

मुहर्रम के दिन कैबिनेट बैठक करने पर किसी ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन सचिवालय में कई कर्मचारियों व अफसरों तक को यह कहते सुना गया कि क्या किसी हिंदू त्योहार के दिन यह सरकार ऐसा कर सकती है। 
विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी कहते हैं कि  शायद मुख्यमंत्री तक ये बातें पहुंची थी। इसीलिए उन्होंने भैया दूज के दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें