फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में स्टेट बैंक में आग : शार्ट सर्किट से लगी आग, फर्नीचर राख, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 13 Jun 2022 12:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साहबगंज ब्रांच में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से बैंक का फर्नीचर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
अयोध्या में स्टेट बैंक में आग लगने से राख हुआ फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या नगर कोतवाली के साहबगंज चौकी स्थित एसबीआई बैंक में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। धुआं उठने पर स्थानीय लोगों ने बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। साथ ही सूचना पुलिस को भी दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके राय में दो दमकल के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कुर्सी, मेज समेत कुछ फर्नीचर जलकर राख हो गए थे।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके राय ने बताया कि बैंक में प्रवेश करते ही दाहिने तरफ एसी लगा हुआ था, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुई और आग लग गई। मामले की सूचना सुबह मिली तो दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाया गया। बताया कि आग आगे के हिस्से में l नहीं जा सकी थी। इस वजह से अधिक क्षति नहीं हुई। वहीं, आग लगने की सूचना पर आईजी केपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे, एसपी सिटी विजय पाल सिंह समेत तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें