सांसद दिनेश शर्मा और तनुज पुनिया को ज्ञापन देते बैंककर्मी।
लखनऊ। लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने दोनों सांसदों से उनकी मांगों के समर्थन में हस्तक्षेप करने की अपील की।
संगठन पदाधिकारियों आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान, राकेश कुमार और अमित सिंह ने बताया कि संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान जैसी मांगों को लेकर फेडरेशन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है।
मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मांगों के समर्थन में 20 मई को एक्स पर देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 21 मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
सांसद दिनेश शर्मा और तनुज पुनिया को ज्ञापन देते बैंककर्मी।