फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हर हाल में चाहिए पुरानी पेंशन, राजधानी में अपनी ताकत दिखाएंगे प्रदेश और केंद्र के हजारों कर्मचारी

Sat, 23 Sep 2023 06:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ व कंफेडरेशन ऑफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाई एंड वर्कर्स के संयुक्त आह्वान पर यह बैठक प्रत्यक्ष कर भवन नरही में होगी।
विज्ञापन
शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन मांग कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन लागू कराने, आउटसोर्सिंग कार्मिकों को नियमित करने और फ्रीज़ भत्तों को जारी करने की मांग को लेकर राज्य व केन्द्र सरकार के कर्मचारी 23 सितंबर को लखनऊ में एकत्र होकर रणनीति बनाएंगे। अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ व कंफेडरेशन ऑफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाई एंड वर्कर्स के संयुक्त आह्वान पर यह बैठक प्रत्यक्ष कर भवन नरही में होगी।

विज्ञापन


आयकर विभाग कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संयुक्त सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री रुपक सरकार शामिल होंगे।

 उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अफ़ीफ़ सिद्दीकी ने बताया बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए इस सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। वहीं तीन नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की सफलता की भी रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें