फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टार्टअप से अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में निवेश के मौके बढ़े हैं। सरकार की ओर से प्रदेश को निवेश के लिहाज से आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। कानून-व्यवस्था से लेकर ऊर्जा आपूर्ति और आधारभूत ढांचे से लेकर कनेक्टिविटी पर शानदार काम किया गया है। ऐसे में अब जरूरत है कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में स्टार्टअप्स के माध्यम से युवा अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के यूपी चैप्टर की ओर से प्रदेश के एमएसएमई विभाग, गेट ए फ्रेंचाइज एलएलपी और यूपी एंजेल नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार से गोमतीनगर स्थित दयाल गेट वे में आयोजित रिटेल फ्रेंचाइजी और एमएसएमई एक्सपो व कॉन्क्लेव में उक्त विचार सामने आए। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। गैलेंट इस्पात लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन इकोनॉमी करने का लक्ष्य रखा है। इसे प्राप्त किया जा सकता है।
68 प्रतिशत एमएसएमई यूपी के लोगों की है। ऐसे में प्रदेश में जो माहौल मिल रहा है, उससे स्टार्टअप बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश गुंडाराज के लिए जाना जाता था, आज तरक्की के नए आयाम गढ़ रहा है। युवाओं को आगे आकर भूमिका निभानी होगी। क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने में एमएसएमई काम कर रही है। उन्होंने गैलेंट ग्रुप की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि गोरखपुर में टाउनशिप व होटल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्टार्टअप करने वाले चलाते हैं कई परिवार
ग्रीन गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जेपी सिंह ने कहा कि नौकरी करने वाले अपना परिवार चलाते हैं, जबकि स्टार्टअप व कारोबार को आगे बढ़ाने वाले कई परिवारों को चलाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कारोबारियों को मिलने वाली सुविधाओं के बाबत व्याख्यान दिया। कार्यक्रम केदौरान यूपी एंजेल नेटवर्क के प्रबंध निदेशक विनायक नाथ ने कहा कि अगले पांच साल में एक हजार करोड़ रुपये के स्टार्टअप खड़े होंगे। निवेश का माहौल बना है। उत्तर प्रदेश में पहली स्टार्टअप पॉलिसी बनी है। स्टार्टअप के लिए युवा अब सीधे कनेक्ट कर सकते हैं, उन्हें मिडिलमैन के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
यूपी मेें सुधरी कानून व्यवस्था
पीएचडी चैम्बर के उप महासचिव डॉ. रंजीत मेहता ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच-छह सालों में कानून-व्यवस्था सुधरी है। यूपी बहुत बड़ी मार्केट भी है। ऐसे में एमएसएमई को विश्व व्यापार स्तर पर लाने के सराहनीय प्रयास हो रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्ट वेंचर्स लिमिटेड के निदेशक अनुराग पांडेय ने कहा कि छह महीने पहले ऐसा रिटेल एक्स्पो किया था, पर यह उससे बेहतर है। कार्यक्रम में मनीपावर कंसल्टेंट के मैनेजिंग पार्टनर लक्ष्मण नसरपुरी, रेजिडेंट डायरेक्टर पीएचडी चैम्बर अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बारूदी सुरंगों से नहीं जाएगी जवानों की जान
जन्यू टेक्नोलॉजी के एमडी अभिमन्यु राजा ने बताया कि डिफेंस से संबंधित निर्माण करने वाली उनकी कंपनी ने लैंडमाइन डिटेक्टर बनाया है। यह एक वाहन है, जिसमें रोबोटिक आर्म होती है और बारूदी सुरंगों को ढूंढकर निकालती है। इससे जवानों की जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती। इसके अलावा स्लेज क्लीनिंग के लिए भी काम किया है। अर्बन वारफेयर के लिए टेक्नोलॉजी विकसित की गई है।
इनका रहा योगदान
कॉन्क्लेव में रेडिको खेतान लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एमएनसी डोनर एंड गायरोसय जेएसवी हुंडई, ज्ञान डेयरी आरएसपीएल समूह ग्रीन गैस लिमिटेड आईओसीएल जन्यू टेक्नोलॉजी लिमिटेड का योगदान रहा। प्रदर्शनी भी लगाई गई। पहले दिन 55 से अधिक व्यापारिक ब्रांडों, स्टार्टअप, पीएसयू ने प्रदर्शनी में भाग लिया। निवेश और एमओयू के निष्पादन पर पारस्परिक और द्विपक्षीय वार्ता हुई। उद्घाटन सत्र में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें