फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश, वरासत अभियान के लिए शुरू करें हेल्पलाइन

Sat, 19 Dec 2020 08:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग को वरासत अभियान के संबंध में एक हेल्पलाइन शुरू करने व एक ई-मेल आईडी जारी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अभियान के बाद शासन स्तर से जिलों में टीम भेजकर यह पुष्टि भी की जाए कि कहीं निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण खतौनियों में दर्ज होने से बाकी तो नहीं है।

मुख्यमंत्री ने वरासत अभियान के दौरान आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये निर्देश दिए हैं। प्रदेश में निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज कराने के लिए 15 दिसंबर से प्रदेश के समस्त ग्रामों में यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अभियान को समयबद्ध ढंग से संचालित करने को कहा है। अभियान 15 फरवरी 2021 को पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस तथा थाना दिवस का आयोजन पूरी संवेदनशीलता से करते हुए जनसमस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें