राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से झारसुगुड़ा (ओडिशा) के लिए पहली फरवरी से स्टार एयर की सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। एयरलाइंस की ओर से मंगलवार, गुरुवार व शनिवार यानी सप्ताह में तीन दिन फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यात्री लखनऊ से झारसुगुड़ा 1.20 घंटे में पहुंच सकेंगे। झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से विमान शाम 5:35 बजे उड़ान भरकर शाम 6:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वापसी में स्टार एयर का विमान अमौसी एयरपोर्ट से शाम 7:25 बजे उड़ान भरकर रात 8:45 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
फ्लाइट की बुकिंग स्टार एयर की वेबसाइट पर की जा रही है। विमान में इकॉनमी क्लास में रेगुलर, कम्फर्ट और फ्लेक्सी यानी तीन प्रकार की सीटें रहेंगी। फ्लाइट का किराया 5999 रुपये से शुरू है।