फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अब लखनऊ से ओडिशा के लिए सीधी उड़ान, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फ्लाइट; इस दिन से होगी शुरू

Tue, 10 Dec 2024 08:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से ओडिशा के झारसुगुड़ा के लिए सीधी उड़ान मिलेगी। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मिलेगी।एक फरवरी से यह सेवा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
फ्लाइट। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से झारसुगुड़ा (ओडिशा) के लिए पहली फरवरी से स्टार एयर की सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। एयरलाइंस की ओर से मंगलवार, गुरुवार व शनिवार यानी सप्ताह में तीन दिन फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


यात्री लखनऊ से झारसुगुड़ा 1.20 घंटे में पहुंच सकेंगे। झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से विमान शाम 5:35 बजे उड़ान भरकर शाम 6:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वापसी में स्टार एयर का विमान अमौसी एयरपोर्ट से शाम 7:25 बजे उड़ान भरकर रात 8:45 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 

फ्लाइट की बुकिंग स्टार एयर की वेबसाइट पर की जा रही है। विमान में इकॉनमी क्लास में रेगुलर, कम्फर्ट और फ्लेक्सी यानी तीन प्रकार की सीटें रहेंगी। फ्लाइट का किराया 5999 रुपये से शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें