नाव के खेवनहारों को परोसा बासी भोजन, फेंका।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के बाढ़ प्रभावित गांव सुल्तानपुर, बहादुरपुर और हीरापुरवा के ग्रामीणों को नाव से सफर कराने वाले नाविकों ने आरोप लगाया है कि शनिवार को उन्हें खाने के लिए बासी भोजन के पैकेट दिए गए। जिसे उन्होंने फेंक दिया और हंगामा किया। हालांकि, तहसीलदार शरद सिंह ने सफाई दी कि ताजा और गरम खाना ही भेजा गया था।
सुल्तानपुर गांव के पास नौका चला रहे नाविकों ने बताया कि उन्हें पांच दिनों से खराब गुणवत्ता का भोजन मिल रहा है। शहर से लाकर लंच देने वाले ठेकेदार के कर्मी दोपहर में दो से तीन बजे के बीच पैकेट वितरित करते हैं। शनिवार दोपहर जो लंच पैकेट मिला, उसमें सब्जी से दुर्गंध उठ रही थी। उनका आरोप है कि तहसीलदार कार्रवाई करने के बजाय खराब खाना देने वालों को बचा रहे हैं।
नाव के खेवनहारों को परोसा बासी भोजन, फेंका।