लखनऊ। ‘रंग ए आवारगी’ उत्सव के दूसरे दिन नाटक ‘इंडिया आफ्टर भगत सिहं’ का मंचन गोमतीनगर के संगीत नाटक अकादमी में किया गया। एकल नाटक को शुभम तिवारी ने डिजाइन, परिकल्पित और निर्देशित किया।
नाटक भगत सिंह की मृत्यु के बाद भारत में बदलते परिदृश्यों को दिखाता है। नाटक में आज के दौर में भगत सिंह की विचारधारा को पुनर्जीवित किया गया है।